Site icon OmExpress

AU Yashotsav: एयू फाउंडेशन के जमीनी स्तर पर प्रभाव के 8 वर्ष का उत्सव

AU Small Finance Bank (AU SFB) : भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक और यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए एक दशक से अधिक समय में सैद्धांतिक (इन-प्रिंसिपल) मंज़ूरी पाने वाले पहले बैंक  की सीएसआर शाखा, AU Foundation ने आज आठ वर्षों के जमीनी स्तर पर प्रभाव के उत्सव के रूप में ‘AU Yashotsav’ के पहले संस्करण की मेज़बानी की। इस आयोजन में उन बच्चों, महिलाओं और युवाओं  जिनमें दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल हैं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कड़ी मेहनत, दृढ़ता और अपने भविष्य को नए सिरे से लिखने के साहस के बल पर अवसर को उपलब्धि में बदला, साथ ही अपने परिवारों को भी सशक्त बनाया।

इस कार्यक्रम में सुश्री ज्योति अग्रवाल, सह-संस्थापक, संजय एंड ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन, और प्रोफेसर रमेश अरोड़ा, अध्यक्ष, मैनेजमेंट डेवलपमेंट एकेडमी, परियोजना लाभार्थियों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आंकड़ों के पीछे की कहानियों का मंच

पिछले आठ वर्षों में, AU Foundation ने अपने प्रमुख और रणनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से 36 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाई है। AU Yashotsav में, फाउंडेशन ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा लाभार्थियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया:

अपने प्रमुख और रणनीतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त, फाउंडेशन का सामुदायिक विकास कार्य AU Kartavya के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण एवं स्थिरता, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सहित अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है।

AU Yashotsav, AU Foundation के 8 वर्षों का एक औपचारिक मील का पत्थर है, लेकिन इसके पीछे की भावना कहीं अधिक पुरानी है। समाज को वापस देने की यह सोच AU के तीन दशक से भी अधिक पुराने अस्तित्व की शुरुआत से ही इसके स्वभाव का हिस्सा रही है, यह उस समय से है जब AU Foundation को औपचारिक रूप से यह नाम भी नहीं मिला था। AU की ‘फॉरएवर’ यात्रा में, इसका फाउंडेशन लगातार विकसित भारत में योगदान देने पर केंद्रित है।

Exit mobile version