Site icon OmExpress

बेसिक स्कूल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी

बीकानेर। रविवार को स्कूली जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल मैदान, नापासर, बीकानेर में प्रारम्भ हुई। नारायणदास व्यास ने बताया कि प्रथम मैच बेसिक स्कूल बनाम महाराणा प्रताप स्कूल, डूंगरगढ़ के मध्य हुआ। जिसमें बेसिक इंग्लिश स्कूल बीकानेर छ: विकेट से विजयी रही। व्यास ने बताया कि बेसिक स्कूल के छात्र पीयूष व्यास ने ३ विकेट तथा ३९ रन बनाये। व्यवस्थापक नारायण दास व्यास एवं संस्था के खेल प्रभारी योगेन्द्र रंगा ने छात्रों को जीत पर बधाई दी।(PB)

Exit mobile version