Site icon OmExpress

भैरूजी के हुआ महाभिषेक, लगाया छप्पन भोग

बीकानेर। स्थानीय सुरदासानी बगेची नत्थूसर गेट के बाहर चल रहे त्रिदिवसीय भैरवाष्टमी महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को सुबह पंडित गोपाल ओझा के आचार्यत्व में सियाणा कोडाणा भैरू जी के 108 औषधिय द्रव्य एवं पंचामृत से महाभिषेक किया गया। कार्यक्रम के सह संयोजक पंकज व्यास ने बताया कि अभिषेक में किशन कुमार, राजकुमार, विनय, अजय सपत्नीक शामिल हूये। पंडित अमित पुरोहित ने कोडाणा भैरू जी प्रतिमा का चांदी के मुकुट व छत्र से तथा संजीव व्यास ने सियाणा भैरू जी की प्रतिमा का स्वर्ण वर्क से विशेष श्रृंगार किया।

शाम को भैरूनाथ के दरबार को पुष्पों एवं गुब्बारों से सजाया गया। मीडिया प्रभारी अजय पुरोहित ने बताया कि आरती पूर्व भैरू जी के छप्पन भोग लगाया गया बाद में संगीतमयी आरती की गई। आरती पश्चात छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। रात्री में जागरण हुआ। बृज रतन, मनोज, आशुतोष, मदनगोपाल ने अपने भजनों से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में हजारों श्रधालुओं ने भैरू जी के दर्शन किये। कार्यक्रम में शंकर लाल, गणपत पुरोहित, अभिषेक जोशी, मदनगोपाल, नारायण सहित अन्य साथियों का विशेष सहयोग रहा।(PB)

Exit mobile version