Site icon OmExpress

22 साल बाद स्वर्णिम सफलता दिलाने पर बीकानेर की बेटियों का अभूतपूर्व अभिनंदन

बीकानेर । नगर के बेटियों ने स्टेट स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 22 साल बाद एक बार फिर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है । जोधपुर के गौशाला स्टेडियम में आयोजित 63 वीं स्टेट स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में बीकानेर की उभरती हुई टेबल टेनिस खिलाड़ी नेहल सक्सेना के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर आने पर जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया।टूर्नामेंट की टीम स्पर्धा में भी बीकानेर की लड़कियों की टीम ने भी 22 साल बाद स्वर्णिम सफलता दिलवाई है, जबकि लड़कों की टीम ने रजत पदक जीता।

यह शानदार सफलता अर्जित करने के बाद बीकानेर टीम के स्वागत का सिलसिला जोधपुर से शुरू हुआ जो देशनोक, गंगाशहर होते हुए बीकानेर आकर थमा। बीकानेर की छात्राओं की टीम में नेहल सकसेना, गुंजन बीठु, पलक शेखावत, भव्या चैहान और सुहानी बाँठिया शामिल थे जबकि छात्रों की टीम मैं पार्थ बीठु, प्रियांश भाटी , सिद्धार्थ सिंह गौड़ , हर्षवर्धन, चैतन्य जिंदल शामिल हैं। बीकानेर टीम का विंग्स टेबल टेनिस अकैडमी प्रांगण मैं भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर कोच ललित बीठु, दिनेश तनेजा, अशोक सिंह, विश्वजीत सिंह, सुनील शर्मा, गौरव गिल, राजकुमार चैहान, शरद चैहान, महेंद्र सिंह, चैन सिंह भाटी, भवानी शंकर, त्रिनेत्र शर्मा, श्वेता बाँठिया, मंगल चंद रंगा, विजय सिंह भाटी, तपन मीना आदि ने खिलाडिय़ों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इससे पहले देशनोक में विजेता टीम का गोपाल दान,घनश्याम दान, भँवरदान, धीरज दान आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसी तरह गंगाशहर मैं पार्षद रमेश भाटी , सुभाष तंवर, तरुण गहलोत, अशोक चोरडिया, मनोज गहलोत, गणेश भाटी, वर्धमान क्लब की ओर से भी टीम का भव्या अभिनंदन किया गया।(PB)

Exit mobile version