Site icon OmExpress

दीपावली : धनतेरस के साथ ही बाजारों में बढ़ी रौनक

ओम एक्सप्रेस न्यूज़. बीकानेर । दीपावली से एक दिन पहले धनतेरस पर्व को स्वर्ण आभूषण और पीली धातु खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष धनतेरस पर बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ती है। नोटबंदी और जीएसटी के बावजूद इस साल भी बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के कोटगेट, स्टेशन रोड, रानी बाज़ार, तौलियासर भैरूजी गली, के.ई.एम रोड आदि स्थानों पर सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स, वाहन, बर्तन, कपड़ा आदि बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है।

लोग धनतेरस के लिए ज्वेलरी की बुकिंग कर रहे हैं। समय पर होनेवाली भीड़ से बचने के लिए पहले ही बुकिंग की जा रही है। वहीं कपड़ा व्यापारियों में कुछ खास खुशी नहीं है।

3-4 दिन से बाजारों में लौटी रौनक 

[huge_it_slider id=”8″]

विदित हो कि जीएसटी लगने के बाद से बाजारों में सुस्ती सी छाई थी। गत 3-4 दिन से बाजारों में रौनक लौटी है। सोने की खपत बढ़ते ही इसके दाम बढ़ रहे हैं। सोने के दाम में और बढ़त आने की संभावना व्यापारियों द्वारा व्यक्त की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मजबूती देखी गई। सोना हाजिर 1.15 डॉलर चमककर 1,304.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.2 डॉलर की बढ़त में 1,306.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
धनतेरस से पहले सोमवार को सोना 31 हजार रुपए प्रति ग्राम के आंकड़े को पार कर गया। शनिवार के मुकाबले सोने के दाम में 120 रुपए की बढ़त रही। सोना 31,100 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका, वहीं चांदी 100 रुपए प्रति किलो की बढ़त के साथ 41930 रुपए बिकी।

Exit mobile version