Site icon OmExpress

मुमुक्षु सृष्टि नाहटा दीक्षार्थी का अनुमोदना समारोह आज

बीकानेर। बीकानेर में नाहटा कुल की मुमुक्षु सृष्टि नाहटा पुत्री श्रीपाल नाहटा की दीक्षा भाव निमिते भव्य वरघोडा दीक्षार्थी, चतुर्विद संघ गाजे बाजे के साथ श्री आदिनाथ जैन मंदिर नाहटा मोहल्ले से प्रात: 8.00 बजे रवाना होकर गोलछा मोहल्ला, रामपुरिया, आसानिया चौक, बांठिया चौक, सट्टा बाजार, सुपारी बाजार, भुजिया बाजार, रांगड़ी चौक, कोचरों का चौक, ढढ्ढों का चौक, बागड़ी चौक से होते हुए ढढ्ढा कोटड़ी प्रवचन स्थल पर पहुंचेगा तथा यहां पर दीक्षार्थी की अनुमोदना एवम् अभिनन्दन किया जायेगा।

इस वरघोड़ा में परम पूज्य खरतरगच्छीय आचार्यश्री मणिप्रभ सूरिश्वरजी, तपागच्छीय पुण्डरीकविजयजी, पाश्र्वगच्छीय श्री पुण्यरतन जी म.सा. की निश्रा रहेगी एवं सायं 7.30 बजे भक्ति संध्या नाहटा मोहल्ले में होगी, जिसमें आदिश्वर मण्डल, मगन कोचर, सुनील पारख, पिण्टु स्वामी, विनोद सेठिया, अरिहन्त नाहटा अपने मधुर स्वर से भक्ति एवम् दीक्षार्थी के अनुमोदना के भजन की प्रस्तुति देंगे, एवम् 20 वर्षीय मुमुक्षु सृष्टि नाहटा बाल्य अवस्था से ही धार्मिक आध्यात्मिक क्रिया कलाप से जुड़ी हुई है तथा संयम पथ की और अग्रसर हो रही है, जिसकी भव्य दीक्षा अहमदाबाद में सम्पन्न होगी।

Exit mobile version