Site icon OmExpress

बीकानेर सार समाचार : सोमवार, 20 अगस्त 2018

शिवबाड़ी में मेला,  भगवान पार्श्वनाथ की सवारी, लालेश्वर महादेव के  विशेष श्रृंगार

शिवबाड़ी में सोमवार को मेले के कारण जैन-सनातन संस्कृति का संगम नजर आया।  भगवान पार्श्वनाथ की सवारी निकली तथा पंच कल्याणक पूजा व सामूहिक प्रसाद का आयोजन हुआ। लालेश्वर महादेव के बेशकीमती सोने, हीरे, माणक मोती के बेशकीमती आभूषणों का श्रृंगार किया गया। जैन व सनातन धर्म के मंदिरों में दर्शनार्थियों की कतारे लगी थी। Bikaner News
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व्यवस्था समिति के तत्वावधान में सकल जैन समाज के सहयोग से निकली भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा का परम्परानुसार स्वामी संवित् सोमगिरिजी ने भेंट चढ़ाकर वंदना की। गाजे बाजे से शिवबाड़ी के तालाब तक पहुंचकर वापस भगवान पार्श्वनाथ मंदिर पहुंची शोभायात्रा में श्रावक-श्राविकाएं जयकारा लगा रहे थे।
समिति के हस्तीमल धारिवाल ने बताया कि जैन श्वेताम्बर खतरगच्छ संघ की साध्वी संयमपूर्णा की शिष्या साध्वी श्रद्धांनिधि के सान्निध्य में भगवान पार्श्वनाथ की पंच कल्याणक पूजा की गई जिसमें विचक्षण महिला मंडल, वर्द्धमान नवयुवक मंडल आदि ने भक्ति गीत पेश किए। उन्होंने बताया कि साध्वीश्री चन्द्रप्रभा जी के सान्निध्य में वर्ष 2013-14 में शुरू हुआ भगवान पार्श्वनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार का कार्य प्रगति पर है। करीब 45 फीट ऊंचे इस मंदिर में मकराने से जैन वास्तुकलानुसार पत्थरों की घड़ाई करवाकर मंगवाया गया है।  Bikaner News

असहाय पशुओं को पकड़ने के लिए तीन नए पिंजरे क्रय किए जायेंग : महापौर

नगर निगम की ओर से शहर में लगभग 10-12 हजार असहाय गोधों व  अन्य गोवंश को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने का कार्य किया जाएगा। असहाया पशुओं को पकड़ने के लिए तीन नए पिंजरों को क्रय कर इन्हें पकड़ा जायेगा।
महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया निगम द्वारा स्वयं के संसाधनों से 2 फरवरी से अब तक 1602 असहाय पशुओं को पकड़ा गया है। निगम द्वारा सोहन लालजी,बुलादेवी ओझा, गौशाला समिति, नापासर रोड, गाढ़वाला से दो वर्षों  तक अनुबंध किया गया है। नगर निगम द्वारा स्थानीय सरह नथानिया क्षेत्र में  नंदी गौशाला का शिलान्यास करते हुए गौशाला की चार दीवारी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  Bikaner News
उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 8 अगस्त से 20 अगस्त तक 131 असहाय पशुओं को गंगा  जुबली पिंजरा परोल गौशाला बीकानेर में छोड़ा गया है। शहरी क्षेत्र में असहाय पशुओं को पकड़ने के लिए ठेका स्वीकृत किया गया । वर्तमान में निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर एवं ठेकेदार के द्वारा लगभग कुल 50-60 पशु प्रतिनिध पकड़े जा रहे है। असहाय पशुओं को पकड़ने के लिए निगम के पास दो पिंजरे एवं ठेकेदार के पास एक पिंजरा है। तीन नए पिंजरे खरीदर कर असहाय पशुओं की समस्या के समाधान के विशेष प्रयास किए जाएंगे।

नेत्रहीन व मूक बधिर स्कूल के बच्चे राखी बंधवा कर हुए प्रसन्न – Bikaner News

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज की ओर से आयोजित सात दिवसीय रक्षाबंधन पर्व के तहत सोमवार को नेत्रहीन व मूक बधिर विद्यालय में विद्यार्थियों के भाल पर कुंमकुंम से तिलक लगाया तथा मुंह मीठा करवाकर कलाई पर रेश्मी धागों से गूंथी आध्यात्मिक संदेश देने वाली राखी बांधी। विद्यार्थी राखी को कलाई पर बांधने पर प्रसन्न हुए तथा मन के प्रसन्न भावों से ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रति आत्मीय स्नेह के साथ आभार जताया।

क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के. कमल ने बताया इस अवसर पर राजकीय मूक बधिर विद्यालय , सेवा आश्रम आदि स्थानों पर भी रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम आयोजित किए है एवं आश्रम में रक्षाबंधन का मुख्य पर्व 26 अगस्त रवीवार को सुबह सात बजे व शाम छह बजे क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में आध्यात्मिकरूप में मनाया जाएगा । विश्व विद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू की ओर से रक्षा बंधन पर्व पर ’’ पवित्र बनो-योगी बनो’’ का संदेश दिया है। ब्रह्माकुमारी . मीना, बी.के.रजनी व अन्य ने आध्यात्मिक थींम पर े प्रवचन किए। प्रवचन के दौरान रक्षा बंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया तथा उपस्थित भाई-बहनों को सहज राज योग का अभ्यास करवाया। Bikaner News

बी.के.मीना ने सोमवार को नेत्रहीन स्कूल में रक्षा बंधन पर्व के दौरान दिए अपने संदेश में कहा कि रक्षा बंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं, भारत की संस्कृति और मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला, अनेक आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने वाला और भाई बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्म-उपहार है। उन्होंने स्व की रक्षा, धर्म की रक्षा, मर्यादा की रक्षा, कुल की रक्षा व देश की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प करवाया ।

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दी सहायता राशि

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दयानंद पब्लिक स्कूल व स्टाॅफ की ओर से सोमवार को जिला कलक्टर को 21 हजार रूपए का चैक भेंट किया गया।
शाला प्रधानाध्यापिका आशिमा गांधी ने बताया कि प्रधान इंजीनियर भरत ठोलिया व शाला की सीईओ व प्राचार्य अलका डाॅली ने यह चैक जिला कलक्टर डाॅ एन के गुप्ता को सौंपा। जिला कलक्टर ने संस्था के इस लोककल्याणकारी प्रयास की सराहना की।

Exit mobile version