Site icon OmExpress

जोधपुर में टेबलटेनिस स्पर्धा में बीकानेर के खिलाडिय़ों का परचम

बीकानेर। बीकानेर के टेबलटेनिस खिलाडिय़ों ने जोधपुर के गौशाला स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया। कोच ललित बीठू ने बताया कि 63वीं राज्यस्तरीय शालेय टेबल टेनिस स्पर्धा में बीकानेर की गल्र्स वर्ग ने सेमीफाइनल में जयपुर को हराकर फाइनल में जोधपुर टीम को हराया वहीं बीकानेर के बॉयज वर्ग ने सेमीफाइनल में बूंदी, भीलवाड़ा व उदयपुर की टीमों को हराकर फाइनल में उपविजेता रही। बीकानेर गल्र्स टीम ने गोल्ड तो बॉयज टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर बीकानेर का नाम रोशन किया।


बीकानेर में गल्र्स टीम से नेहल सक्सेना, गुंजन बीठू, पलकसिंह शेखावत, भव्या चौहान एवं सुहानी तथा बॉयज टीम से पार्थ, सिद्धार्थ, प्रियांश, हर्षवर्धन व चैतन्य शामिल रहे।(PB)

Exit mobile version