Site icon OmExpress

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने किया न्यास अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बीकानेर । बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की तरफ से बीकानेर यूआईटी के अध्यक्ष महावीर रांका के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य स्वागत समान किया गया। रविंद्र रंगमंच मे व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री शिवरतन अग्रवाल ने महावीर रांका को शाफा पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह सेठिया, सचिव कन्हैयालाल बोथरा ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया। कोषाध्यक्ष घनश्याम लखाणी, मखनलाल अग्रवाल, विष्णु पुरी, राजेन्द्र डिडवानिया, गणेश बोथरा ने  शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Exit mobile version