Site icon OmExpress

अभी तक नहीं मिली ट्रेन से कटे युवक की बाइक

बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए गोपेश्वर बस्ती निवासी अजय राज कच्छावा की मौत मामला पुलिस के लिये अभी भी अनसुलझी पहेली बना हुई है और पुलिस अभी तक मृतक की बाईक और मोबाईल बरामद नहीं कर पायी है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इसे ट्रेन की चपेट में आने से खुदकुशी का मामला मान रही है लेकिन वह किस ट्रेन की चपेट में आया तथा खुद ने ही ट्रेन के आगे छंलाग लगाई थी या दुर्घटनावश चपेट में आ गया और उसकी बाईक तथा मोबाईल कहां नदारद हो गये इस बारे में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। इसके अलावा मौका स्थल पर पड़ताल के दौरान बरामद साक्ष्य सबूत के आधार पर पुलिस इसे संदिग्ध हालातों में मौत का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक के मोबाईल की कॉल डिटेल भी निकलवा ली गई है।

Exit mobile version