Site icon OmExpress

तीन दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचे शाह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय राजस्थान दौर पर जयपुर पहुंचे। जयपुर में शाह का पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर पार्टी के महिला मार्चो के स्वागत के बाद अमित शाह पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक के रास्ते में शाह का जवाहर सर्किल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, शिक्षा संकुल, अर्जुन स्टेच्यू, अंबेडकर सर्किल, ज्योतिबा फूले सर्किल पर स्वागत किया गया। इसके बाद बीजेपी ऑफिस में शाह ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। फिलहाल मंत्रिमंडल के साथ अमित शाह की बैठक चल रही है। इसी के साथ शाह सांसद, विधायकों के साथ कोर कमेटी की बैठक लेने वाले हैं।

इस बैठक के बाद प्रबुद्धजनों की बैठक में अमित शाह शिरकत करने वाले हैं। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से 20-20 प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।

Exit mobile version