Site icon OmExpress

प्रदेशाध्यक्ष परनामी के स्वागत में जुटे भाजपाई

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी बीकानेर दौरे पर गुरुवार सुबह बीकानेर नाल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक डॉ गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा, मीडिया सेल प्रभारी अविनाश जोशी, यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका, युधिष्ठिर सिंह, मोहन सुराणा, सहीराम दुशाद सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता नाल एयरपोर्ट पहुंचे और परनामी का स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर कार्यवाहक निदेशक सौरभ भारद्वाज, चीफ सुरक्षा अधिकारी पंकज सैनी, हिमांशु शर्मा, विजय पाल, इंजीनियर नरेंद्र चौधरी, एयर पोर्ट के सहायक प्रबन्धक युधिष्ठिर शर्मा, आदि ने सुरक्षा इंतजाम देखें।


ये रहेगा दो दिन का कार्यक्रम
पहले दिन वे जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन क्षेत्रों की लगातार बैठक लेंगे।इसमें से खाजूवाला में भाजपा विधायक है, जबकि नोखा में कांग्रेस और लूणकरनसर में निर्दयलीय विधायक है। इन दोनों सीटों पर भाजपा पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थी। इन तीन विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखी जाएगी।
परनामी पहली बैठक सुबह 10 बजे खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के नाल गांव में लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष बीकानेर प्रवास के समय शहर जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक तथा देहात प्रभारी केके बिश्नोई के अलावा प्रवास समन्यवक एवं प्रदेशमंत्री मुकेश दाधीच भी सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

इस बैठक के बाद परनामी दोपहर में नोखा जाएंगे। नोखा विधानसभा क्षेत्र की बैठक के बाद नापासर में शाम को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र की बैठक होगी। वे रात को बीकानेर आएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बीकानेर आगमन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मोर्चा एवं मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा।

चुनाव के लिए होगी समीक्षा
पहली बैठक में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की अगले चुनाव के मद्देनजर समीक्षा की जाएगी। खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल विधायक हैं। इस बार इस विधानसभा क्षेत्र में जाटों का ध्रुवीकरण सत्ता के खिलाफ माना जा रहा है। पिछले चुनाव में डॉ. विश्वनाथ ने गोविन्द मेघवाल को हराया था। तब से गोविन्द मेघवाल खाजूवाला में सक्रिय हैं। हालांकि भाजपा जिला संगठन इस सीट को भाजपा की मान रहा है।


नोखा लूणकरनसर का लेंगे हाल
दूसरी बैठक दोपहर में नोखा में होगी। इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल तीसरे स्थान पर रहे थे। यहां कांग्रेस में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी विधायक हैं। पिछला चुनाव निर्दलीय कन्हैया लाल झंवर जीते थे। जिला भाजपा का आकलन है कि नोखा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने पर भाजपा की फिर यही स्थिति रहनी है।
लूणकरनसर में भी भाजपा की स्थिति कमोबेश ऐसी है। इस सीट पर निर्दलीय मानिक चन्द सुराणा जीते हैं। भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा तीसरे स्थान पर रहे। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को कैसे बढ़त दिलाई जा सकती है, इस पर बैठक में विचार किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पहले दिन तीन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां के जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सम्बन्धि लोगों को सूचना भेज दी गई है। – सहीराम दुसाद, देहात भाजपा अध्यक्ष
शहरी क्षेत्रों की बैठकें कल
शहर भाजपा की बुधवार को जिला कार्यकारिणी, महापौर और न्यास अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष की 23 मार्च को प्रस्तावित बैठक की तैयारियों के लिए बैठक बुलाई गई। इसमें शहर जिला कार्यकारिणी, मण्डल अध्यक्ष और अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित हुए। शहर के दोनों विधायक इस बैठक में आमंत्रित थे, लेकिन नहीं आए।

Exit mobile version