Site icon OmExpress

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी का नोखा में हुआ स्वागत

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय मदनलाल सैनी का नोखा पधारने पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं औऱ पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहारीलाल बिश्नोई के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय ने बताया कि माननीय सैनी जी नागौर से बीकानेर जाते वक्त नोखा पहुंचे तो स्थानीय भट्टड़ दाल मिल में श्री बिहारीलाल बिश्नोई के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी.कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ।
इस अवसर पर जोशीले और उत्साही कार्यकर्ताओं ने भाजपा और उसके राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के पक्ष में नारों से आसमान गुंजा दिया। उपाध्याय ने बताया कि नोखा में हुए भावभीने स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष जी गदगद हो गए तथा उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया ।


स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, जिला मंत्री पाबूराम मेघवाल, कन्हैयालाल सियाग, अनोपसिंह राठौड़, सहीराम बिष्नोई, भंवरलाल नैण, नोखा विस्तारक प्रमोद डेलू, श्रीनिवास झंवर, बाबुलाल जैन, आसकरण भट्टड़, मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, हरिराम सीगड़, गुमानराम गोदारा, पूर्व प्रधानाचार्य भंवरलाल जयसिंहदेसर मगरा, सरपंच रामलाल प्रजापत, बद्रीप्रसाद सांखी मोहनलाल राठी, जगदीष भार्गव, पंकज जोषी, राजाराम भादू, नरेन्द्र चौहान, नरेन्द्र राजपूरोहित, कालूराम भार्गव, पीथाराम सुथार, जगदीष छींपा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामगोपाल जाट, रूपसिंह राठौड़, कैलाष रांकावत, कोषाध्यक्ष दिनदयाल छींपा, दीनदयाल उपाध्याय, देवकिषन चाण्डक, कैलाष थापन, राधेष्याम पंचारिया, प्रभुराम भार्गव, अमित पंचारिया, हेतराम गोदारा, सुनिल पूनियां, अमित गोयल, शिवरतन गोदारा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।(PB)

Exit mobile version