बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का नेतृत्व बिकानेर प्रभारी श्रीमती बबीता शर्माने की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुरिमा सिंह की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल, बीकानेर मेंयर नारायण चोपड़ा, यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, बीजेपी अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य पूर्व क्षेत्र से विधायिका सुश्री सिद्धि बाईसा आदि थे जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम जी ने अपने वक्तव्य में बोला संपूर्ण विश्व में भारत की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के साथ ही भारत राष्ट्र के विकास को नई दिशा प्रदान की।
पूर्व क्षेत्र की विधायिका का सिद्धि बाईसा ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिला शक्ति को पहचाने राष्ट्रीय उत्थान के हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं इसी प्रकार भाजपा अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश आचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत राष्ट्रीय को सही दिशा प्रदान कर भारत का सर्व मुख्य विकास कर सकती है इसी क्रम में बीकानेर शहर के मेयर नारायण जी चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम सदैव आपकी समस्याओं के समझाने हेतु आपकी सेवा में सदैव तत्पर है इसी क्रम में यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने बताया कि गत वर्षो में नगर सौंदर्य करण हेतु किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि आगामी समय में भी बीकानेर का सौंदर्यीकरण जारी रहेगा।
मोहन सुराणा जी भाजपा जिला महामंत्री ने बताया कि भाजपा का बीकानेर संपूर्ण संगठन सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है इसमें भाजपा की जीत निश्चित है। इसी प्रकार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन कंवर शेखावत ने बताया कि बीकानेर महिला मोर्चा राष्ट्रीय स्तरीय सरकारी स्तर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य कर रहा है और साथ ही भाजपा पार्टी आज के समय मे सबसे मजबूत और सबसे आगे बढऩे वाली पार्टी है आज अंतरास्ट्रीय स्तर पर भारत की जो मजबूत छवी है उसका कारण सिर्फ अमित शाहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष एव देश के पी एम ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत उच्च स्तर पर पहचान दिलाई है इसी क्रम में पार्टी के बारे में महिला मोर्चो की प्रवक्ता संगीता शेखावत ने पार्टी की रीति निति के बारे में बताया इसी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की और से मीना आसोपा ने अपने विचार व्यक्त किये।(PB)