Site icon OmExpress

महिला व बुजुर्गों का सम्मान करना बसपा की परम्परा : लेघा

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस करने लगी है ढोंग : अताउल्ला

बीकानेर। चौखूंटी पुराने उर्दू कॉलेज के पास बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का महिला व समाज के बुजुर्गों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर जयपुर से बसपा के राजस्थान प्रभारी भगवान सिंह बाबा ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में शिरकत कर बताया कि वर्तमान में राजस्थान के हर जिले में हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

खासकर महिलाओं, अल्पसंख्यकों, दलितों और किसान वर्ग का। हम हर विधानसभा क्षेत्र मेें लगातार जा रहे हैं तथा कांग्रेस-बीजेपी का पर्दाफाश कर रहे हैं। इस मौके पर बीकानेर प्रभारी चौधरी नारायण हरि लेघा ने कहा कि महिलाएं तो हांडी भी बजाकर लेती है तो आप अबकी बार बीजेपी-कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशियों व पार्टी को भी अच्छी तरह से देखना, हमने पहले भी एक महिला व बुजुर्ग सम्मेलन किया था। आज तक आप लोगों को कोई याद नहीं करता है, सिर्फ बात ही बात करते हैं। आपके अधिकारों की।


इस मौके पर बसपा के महानगर शहर अध्यक्ष अताउल्ला खान ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तथा भाजपा की अब मोहल्ला यात्रा को एक ढोंग बताया तथा कहा कि ये चार साल तक कहां थे दोनों पार्टियों के नेता। एक रंगा और दूसरा बिल्ला है। इस मौके पर चम्पालाल देशप्रेमी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को याद किया तथा महिलाओं को बाबा साहेब ने कई अधिकार दिलाए उसकी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मकील अहमद व स्वागतकर्ता हाजी बसीर अहमद थे। सलीम, मो. गफार, अंजू मलिक, गुलासी, जाहिर हसन ने भी अपनी बातें कहीं। बड़ी संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग भी मौजूद रहे।

Exit mobile version