Site icon OmExpress

बस नदी में गिरी, 26 की मौत

जयपुर। सवाई माधोपुर में एक बस हादसे की खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सीओ सिटी सुभाष मिश्रा ने बताया कि नदी से 26 शव निकाले जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब सात बजे सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही एक निजी बस बनास नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। सवाई माधोपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे में अब तक 26 की मौत की खबर आ रही है। करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, इसलिए मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। मौके पर सरकारी महकमा और अधिकारी पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जयपुर से भी राहत और बचाव टीम को मौके पर भेजा गया है।

Exit mobile version