Site icon OmExpress

चपावंत व मेवाडा ने किया आदिवासी बाहुल्य मे क्षेत्र जनसम्पर्क

जोधपुर संभाग पाली सादड़ी भीमाणा (बाली) राजस्थान मे आमचुनाव को लेकर चुनावी रंग परवान पर चढ रहा है वही राजनैतिक दलो की प्रचार केम्पियन भी जोरशोर से चल रही है!वही बाली विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस के जनप्रिय नेता जसवंत मेवाडा के निजी प्रवक्ता जी के चौधरी ने कल तुफानी दौरे की जानकारी देते हुऐ बताया की कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार उम्मेद सिंह चपांवत व बाली कांग्रेस के प्रमुख नेता जसवंत राज मेवाडा पुर्व प्रत्याशी रतन जणवा देसुरी ब्लाक अध्यक्ष भेरूसिहं राजपुरोहित सहित कई कांग्रेस दिग्गज नेताओ के साथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बीजापुर रोड कुडांल दानवरली गोरिया उपरला गोरिया निचला झालवा साभरंवाडा, साकडा कुरण,कुरण खादरा, नाडीया कोयलवाव चिगंटभाटा भीमाणा मैन कालीबोर सामरीफली दरोयाफली सहित दर्जनो गांवो से डोर टु डोर जनसम्पर्क किया!

आदिवासी भाईयो ने विशाल संख्या मे चपावतं मेवाडा जणवा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! तुफानी दौरे मे आदिवासी भाईयो ने पूरा समर्थन देने का विश्वास दिया और कुशासन को जड़ से ऊखाडने का संकल्प लिया! अपार जनसमर्थन के सैलाब ने बदलाव की बयार की दस्तक दे दी है! कांग्रेस नेता मेवाडा के निजी प्रवक्ता जी के चौधरी ने आगे बताया की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के साथ आदिवासी बाहुल्य का संघन जनसम्पर्क किया गया जिसमे आदिवासी क्षेत्र की जनता ने बेहद सामाजिक सुरत मे स्नेह अभिनंदन का स्वागत सत्कार किया! जगह जगह मुलभुत समस्याओ का अभाव है! आदिवासीयो मे वर्तमान सरकार के प्रती आक्रोश है! इस दौरान बडी संख्या मे कार्यकर्ताओ का काफिला मौजुद रहा!(PB)

Exit mobile version