Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव व न्यास अध्यक्ष ने की मुलाकात, दिया फीडबैक

बीकानेर। बुधवार सुबह सूरतगढ़ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भेंट की। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बीकानेर में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई तथा पार्टी संबंधित जानकारी भी बताई गई
जन्मदिवस पर आटा-तेल वितरण के बारे में वसुंधरा राजे ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना श्रेष्ठ कार्य है। न्यास अध्यक्ष रांका ने बीकानेर में आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए आगमन हेतु आमंत्रण भी दिया। डॉ. विश्वनाथ ने सुरक्षा के लिहाज से महिला व पुरुषों को हेलमेट वितरण कार्यक्रम के बारे में भी अवगत कराया।
Exit mobile version