Site icon OmExpress

हजारों महिलाओं को आटा व तेल वितरित कर मनाएंगे मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस कार्यक्रम के तहत 7 मार्च को मस्त मंडल सेवा संस्थान, रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट गंगाशहर के तत्वावधान में हजारों महिलाओं को आटा व तेल वितरित किया जाएगा। ट्रस्ट संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि 7 मार्च दोपहर 12:30 बजे सादुल क्लब मैदान में हजारों जरूरतमंद महिलाओं को आटा व तेल वितरित कर जन्म दिवस मनाया जाएगा। लगातार चौथी बार यह आयोजन किया जा रहा है और हर वर्ष अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को आटा वितरित किया जाए यही लक्ष्य रहता है।

ज्ञात रहे कूपन साथ में लाने पर ही यह सामग्री प्राप्त की जा सकती है। भाजयुमो शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि इस आयोजन के सम्बन्ध में करणी नगर स्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता संगीता शेखावत के निवास पर बैठक आयोजित की गई।

जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्याओं को कूपन वितरण की जिम्मेवारी सौंपी गई।बैठक में कामिनी भोजक, विद्या गोस्वामी, प्रोमिला गौतम, इचरज कंवर, कमलजीत, विजयलक्ष्मी गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Exit mobile version