जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़ाई ‘पतंग’, कहा अधिकाधिक मतदान कर स्थापना दिवस को बनाएं यादगार

बीकानेर। ‘नगर स्थापना दिवस मतदाता जागरुकता महोत्सव’ का पतंगोत्सव के साथ रविवार को समापन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर ‘पतंग’ और ‘चंदा’ उड़ाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
इस अवसर पर गौतम ने कहा कि नगर का 532वां स्थापना दिवस तथा लोकतंत्र का महात्यौहार सोमवार को एक साथ है। यह शहरवासियों के लिए दोहरी खुशी का दिन है। इस दिन जमकर पतंगबाजी हो, लेकिन प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए नगर के स्थापना दिवस को यादगार बनाए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए पिछले दो महीनों में पचास से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। इनके माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास किया गया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

semuno institute bikaner
स्वीप प्रकोष्ठ के सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी ने ‘चंदे’ को खुशहाली का प्रतीक बताया तथा चंदा उड़ाने की परम्परा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। इसके तहत राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साइकिल धावकों की रैली, वोट मैराथन के बाद पतंगोत्सव मनाया गया। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरुकता के लिए मतोत्सव, ईवीएम-वीवीपैट जागरुकता अभियान, सतरंगी सप्ताह का आयोजन हुआ।
पचास वर्ष पुरानी पतंगें, तीन फुट लम्बी चरखी
कार्यक्रम के दौरान चालीस-पचास वर्ष पुरानी पतंगें और तीन फुट लम्बी चरखी विशेष आकर्षण केन्द्र रही। बीकानेर हलचल कम्यूनिकेशन के एस. एन. आचार्य, सुंदरलाल, सत्तू भाई, शंकर जोशी, परताराम, शिव शर्मा, दीपक आचार्य, अक्षय आचार्य और अनिल बिस्सा सहित अन्य पतंगबाजों ने इन पतंगों का प्रदर्शन किया। इन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीती हुई पतंगे भी दिखाई। आचार्य ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले सात वर्षों से अलग-अलग संदेश देती पतंगों का वितरण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला मे इस बार मतदान का संदेश लिखी पतंगें वितरित की गईं।
अंगुलियों पर बांधी पगडिय़ां
इस अवसर पर संस्कृतिकर्मी कृष्णचंद्र पुरोहित ने जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथों की अंगुलियों पर अलग-अलग क्षेत्रों की पगडिय़ां बांधी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी सराहना की। पुरोहित द्वारा मतदान का संदेश लिखे चंदों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गौतम ने चंदा उड़ाया तथा वहां मौजूद लोगों द्वारा ‘आकासां में उडे म्हारो चंदो, लोकतंत्र रो मांण बधैÓ गीत गाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मिस्टर बीकाणा अनिल बोड़ा, पुखराज हर्ष, कंवरलाल चैहान, विजय कुमार मोदी, अभिषेक बोड़ा, मोहित पुरोहित सहित अन्य रोबीले तथा स्वीप प्रकोष्ठ के पवन खत्री, राकेश सारस्वत, भंवरसिंह, अनिल बोड़ा मौजूद रहे।

shyam_jewellers

You missed