Site icon OmExpress

Cm गहलोत के भाई के यहा ईडी की छापेमारी

जयपुर। राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच जोधपुर से बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री गहलोत के भाई के घर पर ईडी ने छापा मारा है। गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर श्वष्ठ की छापामारी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ और स्थानों पर भी छापे की कार्रवाई हो सकती है। छापे की कार्रवाई को स्पेशल टीम द्वारा अंजाम दिया गया है।

ईडी की कार्रवाई के दौरान दस्तावेज खंगाले जाने के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। अग्रसेन गहलोत का खाद-बीज का व्यवसाय है। वहीं इससे पहले कल गहलोत ने आज जोधपुर में अपने परिवारजनों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के संकेत दिए थे। ऐसे में वस्तुत: गहलोत की आशंका सही निकली है।

Exit mobile version