Site icon OmExpress

विश्वविद्यालय, काॅलेजों, तहसीलों और नारी निकेतनों में 76 नये पद सृजित, मुख्यमंत्री ने दी चार प्रस्तावों को मंजूरी

Ashok Gehlot

OmExpress News / Jaipur / राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में बेहतर कार्य प्रबन्धन के लिए 76 नये पद सृजित किए हैं। बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय तथा मेडिकल काॅलेज, जयपुर एवं बीकानेर, राजसमन्द जिले में दो तहसीलों एवं प्रदेश के विभिन्न नारी निकेतनों एवं महिला सदनों के लिए नये पदों का सृजन किया गया है, जिन पर शीघ्र भर्तियां की जाएंगी। CM Gehlot

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्त विभाग से प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृत कर बीकानेर और जयपुर के मेडिकल काॅलेजों में पैलिएटिव मेडिसन में पीजी कोर्स प्रारम्भ करने के लिए आचार्य, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य के 6 नवीन पदों को मंजूरी दी है। इससे इन दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों में हाल ही स्वीकृत सीटों पर पैलिएटिव मेडिसिन में पीजी की पढ़ाई हो सकेगी। CM Gehlot

मुख्यमंत्री ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में 3 नये स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए शैक्षणिक वर्ग के 21 नये पदों को स्वीकृति प्रदान की है। इससे विश्वविद्यालय में भूगोल, वाणिज्य एवं प्रबन्धन तथा फाइन आर्ट विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जा सकेंगे। CM Gehlot

श्री गहलोत ने राजसमन्द जिले में हाल ही में क्रमोन्नत खमनोर और गढ़बोर तहसीलों के लिए तहसीलदार से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक कुल 36 पदों के सृजन का भी अनुमोदन किया है। साथ ही, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सदनों एवं नारी निकेतनों के लिए प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 6 पद और विशेष शिक्षक महिला के 7 पद सृजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूर किया है।

Exit mobile version