Site icon OmExpress

सरहद का जायजा लेगे सीएम गहलोत

बीकानेर। भारत-पाक से लगते बॉर्डर की सुरक्षा बंदोबश्तों का जायजा लेने के लिये गुरूवार को खाजूवाला दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे से यहां प्रशासन के साथ कांग्रेसी हल्कों में भी हलचत सी मची हुई है। खबर है कि सीएम गहलोत खाजूवाला से लगते बॉर्डर की चैक पोस्टों का जायजा लेने के साथ जवानों की हौंसला अफजाही भी करेंगे। सीमा सुरक्षा बल, सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी बॉर्डर की चौकियों पर मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर अलर्ट है।

बीकानेर के जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा। वैसे तो सीएम गहलोत भारत-पाक के बीच टकराहट के बाद सरहद पर बढ़ रहे तनाव को देखते हुए सुरक्षा बंदोबश्तों का जायजा लेने आ रहे है,लेकिन उनके दौरे को देखते हुए जिला कांगे्रेस के कई बड़े नेता भी खाजूवाला पहुंच रहे है,सीएम गहलोत इनके साथ जिले के ताजा सियासी हालातों पर भी मंत्रणा कर सकते है।

जानकारी में रहे कि कांगे्रेस के अनेक दिग्गज दलित नेता बीकानेर संसदीय सीट से पार्टी टिकट हासिल करने के लिये अपनी मोर्चाबंदी मजबूत करने में जुटे है,इसके चलते राजनीतिक संघर्ष गहराने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री यहां बीकानेर जिले के वरिष्ठ पार्टी नेताओं से उम्मीदवारी के संबंध में खास बातचीत कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्थानीय नेताओं से उम्मीदवारी को लेकर फीडबेक लेंगे। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ मिटिंग कर सीएम गहलोत के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Exit mobile version