Site icon OmExpress

जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल ने प्रदेश में नए कार्यक्रमों का रास्ता खोला : मुख्यमंत्री

 

जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल ने प्रदेश में नए कार्यक्रमों का रास्ता खोला : मुख्यमंत्री

जयपुर। जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल के उद्घाटन मंच के मौके को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के पर्यटन संभावनाओं का खाका पेश करने के रूप में इस्तेमाल किया। सीएम राजे ने राज्य में पर्यटन विकास की संभावनाओं को रेखाकिंत किया और अगले साल तक विश्व स्तरीय म्यूजिक फेस्टिवल शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जेएलएफ की सफलता ने प्रदेश में नए कार्यक्रमों का रास्ता खोल दिया है। अगले साल तक कला के टॉप सेंटर प्रदेश में विकसित किए जाएंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक फेस्टिवल भी आयोजित होंगे। इसमें जैज और भक्ति संगीत होगा।

उन्होंने कहाकि, इस फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए प्रदेश में और संभावनाएं खोली जा रही है। जिसके तहत जयपुर में फुटपॉथ को विकसित किया जाएगा। अन्य ऎतिहासिक केन्द्रों को और विकसित किया जाएगा। जिसके तहत जवाहर कला केन्द्र में अगले साल तक कंटेम्पररी म्यूजिक से संबंधित काम शुरू हो जाएगा। साथ ही भरतपुर और करौली में म्यूजियम की स्थिति सुधारी जाएगी। साथ ही इस केन्द्र को भी सुधारा जाएगा। 

जेएलएफ के बारे में राजे ने कहाकि, 14 लोगों से शुरू हुआ यह सफर आज लाखों लोगों तक पहुंच गया है। पूरे एशिया में इस कार्यक्रम ने नई चेतना जागृत कर दी है। जेएलएफ ने पूरी दुनिया को अपने भाव व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान किया है।

Exit mobile version