Site icon OmExpress

बीकानेर संभाग में 11 को आएगी सीएम राजे

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा बीकानेर संभाग के छह विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन में संपन्न होगी। यह यात्रा 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम को बीकानेर संभाग मुख्यालय पर पूरी होगी। इस दौरान चार विधानसभा क्षेत्रों में आमसभाएं होंगी तथा शहरी दो विधानसभा क्षेत्रों का एक साथ रोड शो होगा। इसमें मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री सभी जगह हेलिकॉप्टर से जाएंगी। उनका 7 सितम्बर को प्रस्तावित यात्रा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।


इस बीच सीएम राजे की एक दिवसीय यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
नए कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री नोखा एवं श्रीकोलायत नहीं जाएंगी। मुख्यमंत्री 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमसभा करेंगी। वहां से हेलिकॉप्टर से 11 बजे लूणकरनसर जाएंगी। वहां आमसभा के बाद वे हेलिकॉप्टर से दोपहर 1 बजे पूगल जाएंगी। वे पूगल में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की आमसभा को संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री पूगल से हेलिकाप्टर से ढाई बजे देशनोक रवाना होंगी। वहां भी श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की आमसभा करेंगी। मुख्यमंत्री देशनोक से साढ़े पांच बजे बीकानेर के लिए रवाना होंगी। यहां मुख्यमंत्री का रोड शो कर बीकानेर पूर्व एवं बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम लालगढ़ पैलेस में करेंगी।(PB)

Exit mobile version