Site icon OmExpress

जमकर सता रही जनवरी की सर्दी, मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम

बीकानेर। पौष में कड़ाके की सर्दी कायम है। गुरुवार को मौसम सुबह से ही मौसम सर्द रहा। धूप के बावजूद गलन का असर बना रहा है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच कायम है। इसमें उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। सुबह से सूरज निकलने से पहले मौसम सर्द रहा। धूप खिलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। हालांकि धूप में तीखापन रहा लेकिन गलन ने चैन नहीं लेने दिया।

हवा में भी हल्की ठंडक बनी रही। इन दिनों कड़ाके की ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं। दोपहर में लोगों को कभी धूप तो कभी छांव में बैठना पड़ रहा है। इसके अलावा जनवरी में देर शाम सर्दी की रंगत कायम है। रात के तापमान में भी 5 से 7 डिग्री की गिरावट बनी हुई है। अधिकतम तापमान 21.4 से 23 डिग्री के बीच कायम है। मौसम के जानकारों ने बताया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके साथ ही मौसम में तब्दीली शुरू होगी। मकर संक्रांति से सूरज उत्तरायण में आता है। इसके बाद मौसम में कुछ तब्दीली होती है। हालांकि मौसम विभाग ने जनवरी के दूसरे पखवाड़े से फरवरी के शुरूआती दिनों तक कड़ाके की सर्दी, मावठ और कोहरे की आशंका जताई है।(PB)

Exit mobile version