Site icon OmExpress

प्रदेश महामंत्री बनने पर भाटी का अभिनन्दन

बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) समाज संस्थान के मंत्री श्यामसुंदर भाटी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरसिंह भाटी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम संगठन में प्रदेश महामंत्री बनाये जाने व् बीकानेर जिले का प्रभारी बनाये जाने पर नरसिंह भाटी का अभिनन्दन किया।

शिव वैली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) संस्थान में माली समाज की ओर से स्वागत किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष पूनमचंद तंवर ने की। अभिनन्दन पत्र का वाचन सुशील कुमार कच्छावा ने किया।

समारोह में सरोज भाटी, मीरा गहलोत, नाथी व्यास, अनन्या भाटी, एडवोकेट मूलसिंह, गणेश व्यास, ललित व्यास, सोहनलाल गहलोत, श्यामसुंदर भाटी, ओम तंवर, भीखाराम भाटी, राजेश गहलोत, विमल चौहान, मनोज सांखला, शिव पंवार, सुशील कच्छावा, शिव गहलोत, बालकिशन कच्छावा, रोहित चौहान, शिव सोलंकी, मोहन कच्छावा, पांचिलाल गहलोत, सुरेश गहलोत, रमेश गहलोत, दिनेश गहलोत, नीलेश भाटी तथा मिलन गहलोत सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version