Site icon OmExpress

मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक नारायण पटेल का इस्तीफा, 15 दिनों में 3 इस्तीफे

Congress MP Narayan Patel Resigns

OmExpress News / Bhopal / एमपी में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। मांधाता को लेकर बुधवार से ही खबरें चल रही थीं। गुरुवार को उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। 15 दिनों के अंदर कांग्रेस को यह तीसरा बड़ा झटका है। नारायण पटेल के इस्तीफे के साथ ही एमपी में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 87 रह गई है। (Congress MP Narayan Patel Resigns)

इस्तीफों का दौर नहीं थम रहा

कांग्रेस से एमपी विधायक संभले नहीं संभल रहे हैं। कमलनाथ लगातार विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उसके बावजूद भी इस्तीफों का दौर नहीं थम रहा है। बीजेपी के नेता लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस के कई विधायक लाइन में लगे हुए हैं। हालांकि नारायण पटेल कहां जाएंगे, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं सामने आई है। लेकिन नारायण पटेल का बुधवार से ही फोन बंद था।

15 दिन में तीसरा बड़ा झटका

एमपी कांग्रेस को 15 दिनों के अंदर यह तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले कांग्रेस विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी और सुमित्रा देवी पार्टी छोड़ चुके हैं। उसके बाद कमलनाथ ने भोपाल में विधायकों की बैठक भी की थी। लेकिन उसका असर नहीं दिखा रहा है। बैठक के 3 दिन बाद ही एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है।

कल लिखा था अफवाह

खंडवा जिले के मांधाता से विधायक नारायण पटेल ने फोन बंद होने के बाद फेसबुक पर लिखा था कि मेरे बारे में चल रहीं खबरें अफवाह हैं। क्योंकि कांग्रेस खेमे बुधवार से ही इन्हें लेकर खलबली मची हुई थी। कांग्रेस के तमाम आला नेता इनसे संपर्क करने की कोशिश में थे। बुधवार देर शाम केंद्रीय मंत्री अरुण यादव से इनकी बात भी हुई थी। उसके बाद अरुण यादव ने कहा था कि वह सकुशल हैं।

27 सीट पर होंगे उपचुनाव

विधायकों के इस्तीफे से एमपी में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश में अब 87 विधायक हैं। वहीं, बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। बीजेपी को सरकार में रहने के लिए अब सिर्फ 9 विधायकों की आवश्यकता है। नारायण पटेल के इस्तीफे के बाद एमपी में 27 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

Exit mobile version