Site icon OmExpress

सोनिया गाँधी से मिलने पहुंचे कई बड़े नेता, कल हो सकता है अध्यक्ष पद का ऐलान

rahul gandhi

OmExpress News / नई दिल्ली / कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कल (शनिवार) हो सकता है। मुकुल वासनिक को नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले अध्यक्ष के नाम पर सहमति के लिए ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी और केसी वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। तीनों नेता शुक्रवार दोपहर को सोनिया गांधी के घर पर पहुंचे और बैठक की। Congress Party Chief

कल की बैठक में फैसला

लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ समय तक पार्टी नेता राहुल को मनाने की कोशिश करते रहे। राहुल के पद पर रहने से इनकार के बाद पार्टी को अध्यक्ष की तलाश है। बीते कुछ दिनों में लगातार अलग-अलग नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आते रहे हैं। माना जा रहा है कि शनिवार को बैठक के बाद इससे पर्दा हट जाएगा। Congress Party Chief

महाराष्ट्र से आते हैं वासनिक

शनिवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक है, जिसमें नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है। मुकुल वासनिक का नाम आगे माना जा रहा है। वासनिक पुराने कांग्रेसी हैं और उनको महाराष्ट्र के बड़े दलित नेताओं में गिना जाता है। मुकुल वासनिक मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। महाराष्ट्र में कुछ समय बाद विधानसभा का चुनाव भी है। ऐसे में वासनिक का नाम कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकता है। Congress Party Chief

गांधी परिवार से बाहर से होगा अध्यक्ष

राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था तो कई नाम सामने आए थे। उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए सामने आया था लेकिन राहुल ने कहा था कि गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष नहीं होगा। जिसके बाद सुशील कुमार शिंदे, एके एंटनी, अशोक गहलोत जैसे नाम भी चले लेकिन अब माना जा रहा है कि वासनिक के नाम पर मुहर करीब-करीब लग चुकी है। Congress Party Chief

Exit mobile version