Site icon OmExpress

पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए, ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ टीम बनाएगी कांग्रेस

Rahul Gandhi

OmExpress News / New Delhi / इस पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अगले कुछ दिनों में करीब 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स भर्ती करेगी। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से सोशल मीडिया वॉरियर्स टीम ज्वाइन करने की अपील की है। (Congress will Make Social Media Warriors)

सोशल मीडिया वॉरियर्स टीम को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि ये टीम न्याय के लिए लड़ने वालों योद्धाओं की है। यह नफरत की सेना नहीं है। यह हिंसा की सेना नहीं है। यह सत्य की सेना है। यह एक सेना है जो भारत के विचार का बचाव करेगी। कांग्रेस जिन 5 लाख सोशल मीडिया वॉरियर्स की भर्ती करने वाली है उनके लिए हेल्पलाइन नंबर की घोषणा कर दी जाएगी।कांग्रेस का एमपी में ये प्लान 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। ये अभियान तीन महीन चलेगा।

मिस्ड कॉल और वेबसाइट के जरिए जोड़ा जाएगा युवाओं को

इस अभियान का मुख्य मकसद युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। इसमें मिस्ड कॉल और वेबसाइट के जरिए युवाओं को जोड़ा जाएगा। ये अभियान-सोशल मीडिया वॉरियर बने नाम से चलेगा। कांग्रेस का प्लान ये है कि इसमें सोशल वॉरियर को राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर पदाधिकारी बनाया जाएगा। खासतौर से मोबाइल एप्लीकेशन में माहिर युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की।

हम लोगों के मुद्दे पहले भी उठाते रहे हैं और आगे भी उठाएंगे: खेड़ा

इस अभियान की जानकारी देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि, ‘हमारा लक्ष्य पांच लाख सोशल मीडिया वॉरियर बनाने का है। इनके माध्यम से देश के सामने खड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके साथ ही इन वॉरियर के माध्यम से विचारों और सिद्धांतों की बात होगी। हम कॉडर आधारित पार्टी नहीं, बल्कि हम मुद्दा आधारित पार्टी हैं। हम लोगों के मुद्दे पहले भी उठाते रहे हैं और आगे भी उठाएंगे। इसी भावना के साथ यह अभियान आरंभ किया जा रहा है।

Exit mobile version