Site icon OmExpress

वँचित कॉलोनियों को निगम मे शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ा….

ओम एक्सप्रेस न्यूज़, बीकानेर। जयपुर रोड़ पर बाईपास तक बसी कॉलोनियों को नगर निगम परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान निगम सीमा में शामिल करने की मांग को जन संघर्ष समिति का आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी मांग को लेकर आज नगर निगम की सीमा से वंचित कॉलोनी वासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन से वंचित कॉलोनियों को नगर निगम की सीमा में शामिल करने की मांग की।

प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषा शामिल हुए। सभी की एक ही आवाज थी कि हमारी कॉलोनियों को नगर निगम की सीमा में शामिल करें।


प्रदर्शन में शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, मोहन पुनिया, अशोक प्रजापत, कर्नल अशोक प्रजापत, मनोज बिश्नोई, देवेंद्रसिंह मेड़तिया, ओमप्रकाश चौधरी, शीशराम बुडानिया, देवीसिंह शेखावत, बजरंग सोनी, गंगासिंह राघव, श्यामवीर सिंह, रामस्वरूप बिश्नोई, वीपी सिंह जाखसर, किशोरसिंह मेड़तिया, पवन राजपुरोहित, प्रताप सिंह, नवरतन सिंह सिसोदिया, जगदीश सिंह शेखावत, बद्रीप्रसाद, राजेन्द्र स्वामी, गजेंद्र राठौड़ ने सहित कई लोग शामिल थे।

Exit mobile version