Site icon OmExpress

covid-19:कहीं फिर से लॉकडाउन तो कहीं फूंक- फूंक कर कदम रख रही हैं सरकार

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति एक बार फिर बिगड़ रही है। कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ेहैं। ऐसे में राज्यों की सरकारें स्थितियों के अनुसार जरूरी कदम उठा रही हैं। कहीं फिर लॉकडाउन लगाया जा रहा है तो कुछ राज्यों की सरकारें लॉकडाउन से तोपरहेज कर रही हैं, लेकिन लापरवाही न करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं और सभी कदम फूंक-फूंक कर ही रख रही हैं। कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए निश्चित स्थानों पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। मसलन, गुजरात के अहमदाबाद में 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है तो उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में छह दिन लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में लॉकडाउन से तो इनकार कर दिया गया है।

– लेकिन सतर्कता बरतने के विशेष निर्देश दिए गए हैं

रात 10 से सुबह 6 बजे का नाइट कर्फ्यू मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलोंके चलते सरकार ने 5 शहरों में नाइट कर्फ्यू और पाबंदियां लागू करने काफैसला किया है। इंदौर, भोपाल,ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में शनिवार यानी 21 नवंबर से हर दिन रात10 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। राज्य में 8वीं तक के स्कूल 31दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 425 मामले सामने आने और इंदौर में 313 मामलों के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बैठक बुलाई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया था।

राजस्थान में सभी जिलों में धारा 144 लगाने के निर्देश राजस्थान में सर्दियां बढऩे के साथ ही नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कोरोना के मामले बढऩे शुरू हो गए हैं। प्रदेश के गृह विभाग ने सभी जिला कलेटर समेत जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नर को एक पत्र में परामर्श देते हुए लिखा है कि

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 21 नवंबर से जिलों में धारा 144 लागू करें और सख्ती से इसको पालन करवाएं।

Exit mobile version