Site icon OmExpress

डागा चौक में जश्न, मिठाई बांटी, राहुल, गहलोत, पायलट के नारे लगाये

बीकानेर। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदेश में समग्र विकास होगा। श्री कल्ला सोमवार को सीएम गहलोत व डिप्टी सीएम पायलट के शपथ ग्रहण के बाद डागा चौक में आयोजित जश्न को संबोधित कर रहे थे। जश्न के दौरान मिठाई बांटी गई। एक दूसरे को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, गहलोत व पायलट के जिन्दाबाद के नारे लगये। समारोह में पूर्व अध्यक्ष कल्ला ने कहा कि अ नुभवी सीएम श्री गहलोत व जोशीले डिप्टी सीएम श्री पायलट के मार्गदर्शन में कांग्रेस के आम कार्यकर्ता को आम लोगों तक सरकार की योजनायें पहुंचाकर उन्हें लाभाविंत करने के काम में जुटना होगा।

कल्ला ने श्री गहलोत व पायलट को मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भेजी। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता गौरीशंकर व्यास ने बताया कि सादगी से आयोजित किए गए इस समारोह में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, सचिव अनिल कल्ला, पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी, ए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू जयशंकर जोशी, मनोज चौधरी, युवा कांग्रेस के नेता राहुल जादू संगत, देवेन्द्र बिस्सा, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन जोशी, कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के महासचिव पी के सरीन, जन्मेजय व्यास, शर्मिला पंचारिया, आशा स्वामी, पार्वती गोसांई, आईटी सेल के संयोजक जयदेव सिंह जावा, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव वसीम फिरोज अब्बासी, कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोरधन मीणा, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष अशोक सेन, चेतन सिंह, मणिशंकर व्यास, उपेन्द्र व्यास, नूतन जोशी, मनीष कच्छावा, श्यामसुन्दर आचार्य, राजेश मूंधड़ा, नारायण पुरोहित, अमित सोलंकी, पंकज सेन, मनोज व्यास आदि कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।(PB)

Exit mobile version