Site icon OmExpress

सीएम की सभा से शहीद की बेटी को घसीटते हुए किया बाहर

राजपीपला। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सभा में एक शहीद की बेटी ने मिलने की गुहार लगायी जिसे नजरअंदाज कर दिया गया. जानकारी के अनुसार जब रुपाणी एक रैली के दौरान भाषण दे रहे थे, तब शहीद अशोक तडवी की बेटी रूपल सरकार के ऐलान के बाद भी प्लॉट आवंटित नहीं किये जाने की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री की ओर बढऩे लगी. रूपल को ऐसा करने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भी उससे मिले बिना चले गये.

बताया जा रहा है कि रूपल एक आदिवासी महिला जो 26 साल की है. वह कई सालों से इस बात को लेकर प्रदर्शन कर रही है कि उसके पिता अशोक तडवी के शहीद होने के बाद सरकार ने जो जमीन देने का कथित रुप से वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं किया. उसने बताया कि उसके पिता बीएसएफ में थे और शहीद हुए थे. रुपाणी ने मंच से कहा, मैं आपसे इस कार्यक्रम के बाद मिलूंगा. लेकिन कोई मुलाकात नहीं हुई. रुपल को पुलिस कर्मियों द्वारा ले जाने के दौरान बचने के लिए संघर्ष करने का वीडियो वायरल हो गया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार अपने चरम पर है.

Exit mobile version