Site icon OmExpress

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में बडी तीज, ऊभछठ व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेलो पर व्यवस्थाओं की मांग

बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्टमण्डल सचिव सीताराम कच्छावा के नेतृत्व में आज उप पुलिस अधीक्षक श्री पवन कुमार मीणा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्री महावीर रांका, नगर निगम महापौर श्री नारायण चौपडा से मिला तथा उन्हें बडी तीज, ऊभछठ तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ज्ञापन दिया। शिष्टमण्डल में सीताराम कच्छावा, श्रीरतन तम्बोली, विनोद महात्मा, अशोक सोनी, हरिप्र्रकाश सोनी, महेन्द्र सोनी, शिवप्र्रकाश सोनी, घनश्याम महात्मा, धीरज जैन, शशि कुमार दरगड शामिल थे।

शिष्टमण्डल ने उप पुलिस अधीक्षक श्री पवन कुमार मीणा तथा थानाधिकारी सिटी कोतवाली श्री जसवीर को बताया कि इन त्यौहारों पर करीब दस हजार दर्शनार्थियों के आने की संभावना है तथा ऊभछठ को होने वाले मेले में रियासत काल से चली आ रही परम्परा के अनुसार मन्दिर परिसर में रात्रि को केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है तथा सांयकाल आरती से चन्द्रोदय तक पुरूषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है तथा उपरोक्त मेलों में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते है तथा महिलाओं के साथ छेडख़ानी एवं चैन चोरी/पर्स चोरी आदि की घटनाऐं होती है।

शिष्टमण्डल ने उपरोक्त मेलों में श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करने की मांग की। इसके साथ ही साथ नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्री महावीर रांका को मन्दिर परिसर में उपरोक्त त्योहारों पर प्र्रतिवर्ष की तरह लाईट डेकोरेशन तथा माईक व्यवस्था की मांग की।(PB)

Exit mobile version