Site icon OmExpress

अब नारी शक्ति को मिली ऑक्सफोर्ड में जगह

जयपुर। हर साल आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आज चौथा दिन है। यह फेस्टिवल 5 दिन तक चलता है। इस फेस्टिवल में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना।डिग्गी पैलेस में चल रहे जयपुर साहित्योत्सव में इसकी घोषणा की गई।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऑक्सफोर्ड का यह निर्णय समाज में नारी सम्मान की प्राथमिकता को दर्शाता है। बतादें, आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी।

पिछले कुछ वर्षों से देश और दुनिया में महिला शक्ति और महिलाओं के जीवन के उत्थान के लिए जो ठोस कदम उठाए गए हैं ऑक्सफोर्ड ने उन्हीं सब बातों के आधार पर महिला शक्ति को 2018 का वर्ल्ड ऑफ द ईयर चुना है। मालूम हो,ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ”आधार” को अपना हिन्दी शब्द चुना था।

Exit mobile version