Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर 7 मार्च को आटा व तेल होगा वितरित

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस कार्यक्रम के तहत 7 मार्च को मस्त मंडल सेवा संस्थान, रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट गंगाशहर के तत्वावधान में हजारों महिलाओं को आटा व तेल वितरित किया जाएगा। ट्रस्ट संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि 7 मार्च दोपहर 12:30 बजे सादुल क्लब मैदान में हजारों जरूरतमंद महिलाओं को आटा व तेल वितरित कर जन्म दिवस मनाया जाएगा। लगातार चौथी बार यह आयोजन किया जा रहा है और हर वर्ष अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को आटा वितरित किया जाए यही लक्ष्य रहता है।

रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव पवन महनोत ने बताया कि कूपन साथ में लाने पर ही यह सामग्री प्राप्त की जा सकती है। सादुल क्लब में होने वाले इस आयोजन के सम्बन्ध में सोमवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, विक्की गहलोत, भाजयुमो कोषाध्यक्ष सुनील चमडिय़ा, पार्षद मोहम्मद ताहिर, दीपक व्यास, आनन्द सोनी, शंभु गहलोत, सूरजमल पडि़हार, कुलदीप यादव, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, प्रणव भोजक व मनोज गिरि ने तैयारियों का जायजा लिया।

Exit mobile version