Site icon OmExpress

स्वार्थी राजनैतिक दलों को समर्थन न दें : नारायण प्रजापत

बीकानेर। जो राजनैतिक दल समाज की उपेक्षा करे और केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करे ऐसे राजनैतिक दलों को समर्थन नहीं देना चाहिए। यह बात बीकानेर पश्चिम विधानसभा से स्वतंत्र प्रत्याशी नारायण प्रजापत ने गंगाशहर के चौपड़ाबाड़ी क्षेत्र में कही। प्रजापत ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों पार्टियां पूर्ण रूप से अपना स्वार्थ सिद्ध कर रही हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण प्रजापत का उपस्थित सैकड़ों जनों ने माला पहना कर स्वागत किया व विजय रहने की शुभकामनाएं दी। जनसभा के दौरान हरचन्द भाटी, ओम ओझा, दाढ़ी महाराज, पप्पू नाई, नैनूराम छापरवाल, मदन छींपा, आईदान प्रजापत, अमराराम, ताराचन्द प्रजापत, कानाराम खुडिय़ा, ओमप्रकाश प्रजापत, जेठमल कुमावत, सम्पत कुमावत सहित अनेक जन उपस्थित रहे।(PB)

Exit mobile version