Site icon OmExpress

डॉ. मीरा श्रीवास्तव का पेरिस में पत्र वाचन

बीकानेर डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने फ्रांस के पेरिस शहर की सिटी इन्टरनेशनल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयेाजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर पत्र वाचन किया है। डॉ. श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने व्याख्यान में विज्ञान, तकनीक, सामाजिक विज्ञान एवं मानवता के क्षेत्रों में होने वाले नवाचार पर प्रकाश डालते हुए राजस्थान में मच्छरों के बढ़ते हुए प्रकोप का उल्लेख किया।

उन्होंने इस सम्मेलन में एक सत्र की अध्यक्षता भी की। डॉ. मीरा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. एन.के.व्यास. उपाचार्य, डॉ. सतीश कौशिक, मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Exit mobile version