Site icon OmExpress

डॉ. मेघवाल व महावीर रांका ढोल की थाप पर झूमे, पटाखे फोड़े, पुष्प वर्षा कर मनाया जीत का जश्न

देखें वीडियो
बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल व नगर विकास न्यास सचिव महावीर रांका नाच रहे थे ढोल की थाप पर, मिठाइयां खिलाते नजर आ रहे थे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी। सोमवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर दीनदयाल सर्किल पर यह नजारा देखने को मिला।

उपमहापौर अशोक आचार्य, भाजयुमो जिलामहामंत्री विक्की गहलोत, भाजयुमो देहात मंत्री पवन महनोत, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी सहित सभी सदस्य एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे वहीं प्रणव भोजक, प्रहलाद पंचारिया, करणीदान चारण आदि कार्यकर्ता पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मना रहे थे। जश्न के दौरान न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की लहर पूरे देश में छा गई है। संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रीतियों व नीतियों के फलस्वरूप ही यह जीत हासिल हुई है।

Exit mobile version