Site icon OmExpress

डॉ. सुरेश कुमार वर्मा को पीएच.डी.

LEAD Technologies Inc. V1.01

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने डूंगर कॉलेज के रसायन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेश कुमार वर्मा को पीएच.डी. उपाधि प्रदान की है। डॉ. वर्मा ने अपना शोध कार्य ग्रीन केमिस्ट्री रिसर्च सेन्टर के डॉ. नरेन्द्र भोजक के निर्देशन में ”माइक्रोवेव सिंथेसिस व मॉलिक्यूलर मॉडलिंग” विषय पर सम्पन्न किया।

डॉ. वर्मा ने यूजीसी द्वारा टीआरएफ का अवार्ड एवं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेस्ट रिसर्च पेपर प्रजेंटेशन का अवार्ड प्राप्त होने के साथ ही शोध के दौरान चार शोध पत्र अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका में प्रकाशित किये हैं। श्री वर्मा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. एन.के.व्यास, उपाचार्य डॉ. सतीश कौशिक एवं संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Exit mobile version