Site icon OmExpress

अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा पुष्कर राज के चुनाव 25अक्टूबर को

पुष्कर। (प्रकाश टेलर) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पुष्कर राज के 25 अक्टूबर 2018 को सांवलिया सेठ चित्तौडग़ढ़ में चुनाव होना निश्चित है इससे एक दिन पूर्व सहचरी सीता जयंती के पावन पर्व पर टोडारायसिंह कोटा में सहचरी सीता मैया की जयंती का आयोजन होगा। महासभा कोर गु्रप की द्वारा इसका आयोजन और दूसरे दिन सांवलिया सेठ जी में महासभा का अधिवेशन के साथ महासभा के नवीन कार्यकारिणी का चुनाव होगा जिसमें अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरा जाएगा और बाद में अधिवेशन में रखा जाएगा। उसके साथ चुनाव होगा चुनाव मैदान में वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम सिंह गोयल जोधपुर भिमालिया ट्रस्ट के अध्यक्ष भीकमचंद सिसोदिया,संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता बंसी लाल जी टेलर, दीपा जी गोयल पुणे सहित कई समाज बंधु चुनाव में अपने अध्यक्ष पद हेतु अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं।(PB)

Exit mobile version