Site icon OmExpress

जागरूकता के करने होंगे हर प्रयास : महावीर रांका…. देखें वीडियो

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश लिखी पतंगों का किया वितरण

बीकानेर। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ एवं ‘स्वच्छ बीकाणा, सुन्दर बीकाणाÓ लिखे संदेशों के साथ बीकानेर नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के स्वरूप नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व उपमहापौर अशोक आचार्य द्वारा पतंगों को वितरण किया गया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि संदेश लिखित इन पतंगों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। बालिका शिक्षा व स्वच्छता के लिए सरकार तो तत्पर है ही हमें भी जागरूक होकर हरसंभव प्रयास करने चाहिए।

भाजयुमो जिला मंत्री पवन महनोत ने बताया कि शुक्रवार सायं 6 बजे जूनागढ़ से 25 हजार पतंगों का वितरण किया गया। जिसमें नगर विकास न्यास सचिव आर.के. जायसवाल, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, नन्दकिशोर सोलंकी, ओम राजपुरोहित, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की गहलोत, अशोक बोबरवाल, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, तोलचन्द जोशी, प्रणव भोजक, गौरव चौधरी, दिनेश सांखला, निर्मल गहलोत, तुलसीराम जाजड़ा, संजय रामावत, मुकेश शर्मा, विशाल गोलछा, मदन सारड़ा, घनश्याम रामावत, दिनेश चौधरी, पार्षद मोहम्मद ताहिर, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश सांखला, श्रवण चौधरी, छैलूसिंह शेखावत सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वितरित की शिक्षण सामग्री- वार्ड 51 के रैगर बस्ती में छोटे बच्चों को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित की गई। भाजपा के पंकज गहलोत ने बताया कॉपी, पेंसिल, किताब, बॉलपेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री का बैग करीब 140 बच्चों को वितरित किया गया। गहलोत ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका द्वारा शिक्षण सामग्री प्राप्त करने पर क्षेत्र के सभी बच्चे प्रसन्न नजर आए और क्षेत्रवासियों ने इस नेक प्रयास की प्रशंसा भी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, उपमहापौर अशोक आचार्य, वार्ड पार्षद भावना गहलोत, रोटरी मिडटाउन के शेखर आचार्य, आनन्द जोशी, विशाल गोलछा, महिला मोर्चा की सुमन जैन, निशा अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version