Site icon OmExpress

विकास कार्यों के लिए जताया आभार, क्षेत्रवासियों ने किया अभिनन्दन

बीकानेर। विकास के कार्य हो, जनता हित सधे तभी हमारी मेहनत और योजनाएं सफल हो पाएंगी। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार को श्रीरामसर रोड स्थित जनता प्याऊ पर अभिनन्दन के दौरान कही। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि जनता के सकारात्मक रूख व विकास के प्रति सचेत रहने से ही प्रगति सम्भव है। क्षेत्र में विकास कार्य करवाने पर लोगों ने आभार जताते हुए न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व उपमहापौर अशोक आचार्य का अभिनन्दन किया।

उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि पीपा क्षत्रिय समाज ट्रस्ट दर्जियों की तलाई, मोहनगिरि गुफा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा श्रीरामसर क्षेत्र में रोड लाइट व हाईमास्ट लाइट हेतु मौकास्थल देखे।

 

Exit mobile version