Site icon OmExpress

 नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 10 नेत्र रोगियों का हुआ ऑपरेशन

बीकानेर । जिला टेंट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय शंकर पंचारिया ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में बीकानेर जिला टेंट व्यवसायी संघ एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय गंगाशहर द्वारा शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कृष्णा सदन (शिव-शक्ति सदन) किया गया। जिसमे 92 जांचें हुई एवं 11 मरीज ओपरेशन हेतु चयन किये गए । जिनमें से 10 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन रविवार को श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किये गये।

रोटरी क्लब बीकानेर के पूर्व प्रान्तपाल अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी अपनी सेवाएं दी।

बीकानेर जिला टेंट व्यवसायी संघ के संरक्षक डी.पी.पच्चीसिया, मदनगोपाल पुरोहित, पूनमचंद प्रजापत, विमल दम्माणी, लोकेश चतुर्वेदी, ताराचंद गहलोत, बुलाकी चौधरी एवं दीपचंद सुथार, दिनेश, सुरेन्द्र शर्मा सहित अनेक टेंट व्यवसायी शामिल हुए ।

 

Exit mobile version