Site icon OmExpress

गंगाशहर: अलसुबह एक मकान पर बदमाशों ने की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Firing on house in gangashahar

OmExpress News / बीकानेर / गंगाशहर इलाके में बीती रात को गाड़ी सवार होकर बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर डाली। घटना अलसुबह चार बजे के आस-पास की बताई जा रही है। फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गए, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका-मुआयना किया। Firing on House in Gangashahar

सीआई सुभाष बिजारणिया से मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह चार बजे तुलसी समाधि के सामने विश्वकर्मा कॉलोनी में दिनेश दैया नामक व्यक्ति के मकान पर गाड़ी में सवार होकर आए दो बदमाशों ने फायरिंग की ओर मौके से फरार हो गए। सीआई से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश दैया बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे।

दो बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए, जिसमें एक युवक गाड़ी से नीचे उतरकर दिनेश दैया के मकान पर फायरिंग की। सीआई के अनुसार पूरी घटना सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई तथा दिनेश दैया के यहां पहुंचने के बाद ही पूरे घटनाक्रम पता चल पाएगा, फिलहाल सीसीटीवी फुटैज पुलिस ने कब्जे में ले लिये है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। Firing on House in Gangashahar

Exit mobile version