Site icon OmExpress

नि:शुल्क जांच, दवा वितरण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर 13 को

बीकानेर। जीवन रक्षा हॉस्पिटल एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर शाखा के तत्वावधान में नि:शुल्क जांच, दवा वितरण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 13 जुलाई को होगा। जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि आसानिया चौक स्थित सूरज में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित इस शिविर में चिकित्सकीय परामर्श व दवा वितरण के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर, इसीजी तथा श्वास सम्बन्धित जांचें नि:शुल्क की जाएगी। डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु सादुलगंज स्थित जीवन रक्षा हॉस्प्टिल अथवा 9214225254 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। ये चिकित्सक देंगे सेवाएं- डॉ. चौधरी ने बताया कि जनरल फिजिशियन डॉ. विकास पारीक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता बोथरा, स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. भावनादास, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुगीता पारीक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन श्रीवास्तव, जनरल सर्जन डॉ. महावीर लेघा, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी बोथरा, चर्म एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुलहरि आदि चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

Exit mobile version