Site icon OmExpress

राजकीय सम्मान के साथ किया स्वतंत्रता सेनानी झंवर लाल हर्ष का अंतिम संस्कार

 

बीकानेर । स्वतंत्राता सेनानी श्री झंवर लाल हर्ष का मंगलवार प्रातः भाटोलाई स्थित श्मशान गृह में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र राकेश हर्ष ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले उनकी पार्थिव देह को भाटोलाई स्थित आवास के बाहर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां उनकी पार्थिव देह पर तिरंगे से ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। संभागीय आयुक्त सुवालाल, महानिरीक्षक (पुलिस) बिपिन कुमार पांडे एवं जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने उनकी देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) नाजिम अली, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी नानूराम सैनी, तहसीलदार अशोक खत्राी, नयाशहर थानाधिकारी महेन्द्र दत्त सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं स्वतंत्राता सेनानी सत्यनारायण हर्ष, पार्षद शिवकुमार रंगा, पार्षद नरेश जोशी, जिया उर रहमान आरिफ, यशपाल गहलोत, श्रीलाल व्यास सहित अनेक जनप्रनिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

यहां से उनकी अंतिम यात्रा, पास ही स्थित श्मशान गृह पहुंची। जहां पुलिस गार्ड द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।

 

 

Exit mobile version