भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उन्हें राजस्थान विधानसभा के चुनाव से पहले 2018 में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सैनी के पार्थिव शव को रात में जयपुर लाया गया । लोगों को अंतिम सम्मान देने के लिए इसे सुबह 7:30 से 10 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखा जाएगा। फिर इसे सीकर उनके निवास ले जाया जाएगा। वहां दोपहर 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के अन्य नेता राजस्थान के भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी को दिल्ली के एम्स में श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि सैनी को फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एम्स में पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया था।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि
ट्वीट करते हुए देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ‘भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आप जन-सरोकारों से निकटता से जुड़े रहे। शोक-संतप्त परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। गतात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’

पीएम मोदी ने बताया बड़ी क्षति
पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा- श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी जन्मजात प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।ओम शांति।
gyan vidhi PG college

अमित शाह ने कहा सच्चे जनसेवक थे सैनी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ट्वीट कर कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। संगठन के विभिन्न पदों पर रहे मदनलाल सैनी जी एक सच्चे जनसेवक थे, जिनका पूरा जीवन पार्टी और समाज को समर्पित रहा। राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा। श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। मैं दुःख की इस घड़ी में शोककुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति शांति शांति।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सैनी जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी जी के निधन से मैं स्तब्ध हूं। मदनजी एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ सहज एवं सरल व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित थे। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!
जेपी नड्डा ने यह भाजपा की अपूर्णीय क्षति है
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा में मेरे साथी श्री मदनलाल सैनी जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। यह भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। मदनलाल सैनी जी ने अपना समस्त जीवन समाज की सेवा में अर्पण कर दिया। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
अशोक गहलोत ने श्रद्धांजलि दी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के मौत पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा- ‘भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस नुकसान सहन करने की शक्ति दें। आत्मा को शांति मिले।’

mannat
शिव राज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मदनलाल सैनी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
कौन थे मदन लाल सैनी
मदन लाल सैनी जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय थे। उनका जन्म 13 जुलाई 1943 को राजस्थान के सीकर में हुआ था। जून 2018 में राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे। निर्विवाद रहे सैनी को भाजपा ने 2017 में राज्यसभा सांसद बनाया था। वे लंबे समय तक भारतीय मजदूर संघ से भी जुड़े रहे हैं। सैनी झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से विधायक भी रहे थे। सैनी अपनी साधारण जीवन शैली और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने भाजपा अनुशासन समिति का भी काम संभाला ।

OmExpress News