अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने बताया की गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में हवन यज्ञ का आयोजन रखा गया तथा आश्रम में आवास कर रहें आवासियों ने अपने हाथो से आहुतियाँ भी दी व भगवान ठाकुर जी को अपना गुरु बनाया।

mannat

अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने गुरु और शिष्य का महत्व बताते हुवे अपने शब्दों में कहा की पवन गुरु पूर्णिमा भारतीय सत्यम शिवम् सुन्दरम् संस्कृति और सभ्यता का अभिन्न अंग है। अनादी काल से गुरु और शिष्य के रिश्ते को प्रेम का रिश्ता माना जाता है। सभी धर्मो और धर्म ग्रंथो,वेद शास्त्रों व माह पुराणों में आत्मा दर्शी सतगुरु परमात्मा से एंव ब्रह्माण्ड में बहुत ही दिव्य शक्तियों जैसे ब्रह्मा,विष्णु,महादेव से भी श्रेष्ठ माना जाता है।

इस खास मौके पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ,श्रवण महाराज ,रमेश राठी ,राजु शर्मा , मोनू गहलोत,किशन सिंह,मेघराज भोजक,तथा समस्त सेवादार आदि मौजूद रहे।

garden city bikaner